Thursday, 12 June 2025

123 साल बाद पुरुष से पूर्ण बराबरी कर पाएंगी महिलाएं

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट-2025 में यह कहा गया है कि यदि महिला और पुरुष समानता के लिए किए जा रहे उपायों की गति ऐसी ही बनी रही तो पूरी तरह समानता आने में 123 साल लगेंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार महिला और पुरुष समानता के मामले में भारत पिछड़ रहा है। 148 देशों की सूची में भारत का स्थान 131वां है जबकि पिछले साल यह 129वां था। इस तरह भारत इस साल दो पायदान नीचे चला गया है जो चिंता की बात है। दक्षिण एशियाई देशों में भारत सबसे निचले स्थान पर है। हालांकि संतोष की बात है कि पाकिस्तान भारत से नीचे के पायदान पर है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि हालांकि भारत में शिक्षा और आर्थिक स्थिति के मामले में महिलाओं की स्थिति में हल्का सुधार आया है लेकिन देश में राजनीतिक रूप से महिलाएं अभी भी काफी पीछे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार लैंगिक समानता के मामले में दक्षिण एशियाई देशों में बांग्लादेश सबसे आगे है। इसने 75 स्थानों की छलांग लगाई है और इस साल 24वें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया में लैंगिक समानता के मामले में आइसलैंड नंबर वन बना हुआ है। आइसलैंड लगातार 16वें साल से इस स्थान पर बना हुआ है। दूसरे पर फिनलैंड और तीसरे स्थान पर नार्वे है।

No comments:

Post a Comment